पुण्यदायी अभियान सेवा समिति हरिद्वार द्वारा गंगा दशहरा पर्व पर मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती कर बांटा गया मीठा शर्बत, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। गुरुवार को पुण्यदायी अभियान सेवा समिति हरिद्वार द्वारा गंगा दशहरा पर्व पर कनखल चौक बाज़ार में मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके पश्चात छबील लगाकर मीठा शर्बत वितरित किया गया।

पुण्यदायी अभियान सेवा समिति के प्रांत प्रभारी रविंद्र गोयल ने बताया कि पुराणों के अनुसार राजा भागीरथ की कठोर तपस्या के बाद गंगाजी धरती पर आई थी उस ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी थी इसलिए इसे दशहरा कहते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन गंगा पूजन, स्नान, दान आदि करने की मान्यता है जिससे मोक्ष की प्राप्ति होती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं। मीठा जल पीने, पिलाने से मन तृप्त होता है।

रविंद्र गोयल, प्रांत प्रभारी, पुण्यदायी अभियान सेवा समिति।

रविंद्र गोयल ने बताया कि पुण्यदायी अभियान सेवा समिति पिछले 20 वर्षों से समाजसेवा के कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा लावारिस अस्थियों का गंगा में विसर्जन भी करती है और अब तक करीब डेढ़ लाख से अधिक लावारिस अस्थियों का विसर्जन कर चुकी है। इसके अलावा गरीब बच्चों की शिक्षा को लेकर भी समिति कार्य करती है तथा गरीब बच्चों को पाठन सामग्री वितरित करती है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा मकर सक्रांति पर खिचड़ी का कार्यक्रम करने के साथ-साथ समिति द्वारा गरीब-असहायों की मदद भी की जाती है।

पुण्यदायी अभियान सेवा समिति के प्रांत प्रभारी रविंद्र गोयल ने इस अभियान में सहयोग के लिए अपने सभी सहयोगियों एवं पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर पुण्यदायी अभियान सेवा समिति के अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, डॉ. विशाल गर्ग, डॉ. चंद्रधर काला, महामंत्री अवनीश गोयल, जानकी प्रसाद, यशपाल विज़न, आनंद प्रसाद टुटेजा, पं. चंद्र प्रकाश शुक्ला, रविदत्त शर्मा, पी.के. मेहता, भारत भूषण, अनिल गुप्ता, विवेक अग्रवाल, मयंक गुप्ता, ललिता मिश्रा, सुषमा मिश्रा, प्रेमचन्द पोखरियाल, अशोक गुप्ता, डॉ. संदीप मालिक, ओ.डी. शर्मा, गत्रोश अग्रवाल, महिपाल गोयल, रामवीर सिंह, चंद्रकांत अग्रवाल सेवा भारती के पदाधिकारी, संघ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!