समाजिक संस्था सेवा समिति (रजि.) के पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव हुए संपन्न…

हरिद्वार। मंगलवार को हरिद्वार नगर की प्रमुख समाजिक संस्था सेवा समिति (रजि.) के पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव सेवा समिति भवन ललतारौ पुल के सभागार में सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर मुकेश त्यागी, मंत्री पद पर महेश जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर भारत भूषण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगत सिंह रावत, उपाध्यक्ष दुर्गेश पंजवानी, उपमंत्री अनिल सिंघल, सहमंत्री रामदास जैन, दलपति अभय सभी पद्वाधिकारी आम सहमति से चुने गये।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो को ओर अधिक गति देने का काम किया जायेगा।
विदित हो कि सेवा समिति द्वारा खड़खड़ी शमशान घाट का प्रबंधन किया जाता है, साथ ही निराश्रितों का नि:शुल्क अंतिम संस्कार कराये जाने के साथ ही नगर मे धमार्थ चिकित्सालयों का संचालन भी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!