धार्मिक अनुष्ठानों से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार -स्वामी कैलाशानंद गिरी।

हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे विश्व का कल्याण होता है। श्री दक्षिण काली मंदिर में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नील घारा गंगा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर सिद्ध पीठ है। भक्तों और विश्व के कल्याण के लिए मंदिर में 15 दिनों तक नवरात्र उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मां दक्षिण काली के निमित्त हवन यज्ञ के साथ कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में यंत्रार्चन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि धर्म शास्त्रों में यंत्र पूजन का बड़ा महत्व है। यंत्र मेें स्वयं मां भगवती और भगवान वास करते हैं। यंत्र पूजन से दैहिक, दैविक एवं भौतिक ग्रह शांत होते हैं। कुंडलिनी जागृत होती है। यंत्रार्चन की परम्परा शास्त्रों में वर्णित है। उत्तर भारत में पहली बार श्री दक्षिण काली मंदिर में यंत्रार्चन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे निश्चित रूप से विश्व का कल्याण होगा। इस दौरान स्वामी अवीतांनद सहित संत-महापुरूष एंव भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!