सुंदरकांड के पाठ से कष्टों से मुक्ति मिलती है -डॉ. विशाल गर्ग।

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के महिला प्रकोष्ठ ने नववर्ष के उपलक्ष्य में सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया। रानीपुर मोड़ स्थित कृष्ण मंदिर में आयोजित सुन्दरकांड पाठ में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई और नववर्ष में देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक नरेश रानी गर्ग ने कहा कि धार्मिक क्रियाकलापों से हिंदू संस्कृति की पहचान को दर्शाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि घर-घर में सुंदरकांड के पाठ अवश्य कराने चाहिए। परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। अध्ययन व निधि बंसल ने कहा कि वैश्य बंधु समाज की महिलाएं संगठित होकर सामाजिक गतिविधियों को संचालित कर रही हैं। लगातार समाज सेवा के कार्यो को भी किया जा रहा है। महिला संरक्षण संवर्द्धन के प्रयास सभी को मिलजुल कर करने चाहिए। समाज मे फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करें। युवा पीढ़ी को घार्मिक रीति रिवाजों से अवगत कराएं।

अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि महिलाओं द्वारा भक्ति भावना के साथ उत्तराखण्ड राज्य की खुशहाली तथा विश्वशांति के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सांस्कृति धार्मिक कार्यक्रम लगातार वैश्य बंधु समाज द्वारा किए जा रहे हैं। धार्मिक गतिविधियां ही वैश्य बंधु समाज को पहचान दे रही हैं। अपनी संस्कृति के अनुरूप कार्य करने चाहिए। भारतीय संस्कृति देश दुनिया में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड के पाठ से कष्टों को मुक्ति मिलती है। राज्य की खुशहाली के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। राज्य गति के साथ प्रगति कर रहा है। नववर्ष को लेकर सुंदरकांड पाठ किया गया। अवश्य ही इसका लाभ भक्तजनों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवाभाव से मनुष्य कल्याण में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर प्रीति अग्रवाल, कीर्तिका बंसल, नीलू गुप्ता, अर्चना गुप्ता, ममता गुप्ता, पूर्णिमा, मीनाक्षी आदि शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!