दीवारों पर देवी देवताओं के चित्र बनाए पर लगायी जाए रोक -पंडित अधीर कौशिक।


हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर दीवारों पर देवी-देवताओं के चित्र बनाए जाने पर रोक लगाने की मांग की है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम हरिद्वार द्वारा संयुक्त रूप से शहर में सरकारी भूमि पर सड़कों के दोनों तरफ दीवारें बनाकर एक तरफ सड़कों को संकरा किया जा रहा है। जिससे हरिद्वार में कुंम्भ मेलों में कठिनाईयों का सबब बनना अवश्यंभावी है। वहीं दूसरी तरफ इन दीवारों पर हिन्दु देवी-देवताओं के चित्र बनाकर सनातन संस्कृति का अपमान किया जा रहा है। देवी-देवताओं के चित्र बनी दीवारों पर कोई भी अशिक्षित व्यक्ति जाने-अनजाने मूत्र कर देवी-देवाओं का अपमान कर सकता है। इस प्रकार की घटना वर्ष 2021 के कुम्भ पर्व पर घटित हो चुकी है। जिसके बाद प्रशासन द्वारा देवी-देवताओं के चित्रों का हटवा दिया गया था। यह आश्चर्य का विषय है कि सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी जो दीवारों पर देवी-देवताओं के चित्र बनाने की संस्तुति कर रहे है वे इतनी सामान्य जानकारी से अनभिज्ञ है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि दीवारों पर देवी-देवताओ के चित्र न बनाकर उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौन्दर्य को दर्शाया जाये या पशु-पक्षियों व पेड़-पौधे की आकृतियां बनाई जाये। जिससे बच्चे उन्हें देखकर प्रेरणा ले सकें और स्वयं उस कला को सीख सकें। इसके साथ ही गीता सार, रामायण की चौपाईयां, प्रेरणादायक श्लोक, सूक्तियों, महात्मा गांधी, डॉ.भीमराव अम्बेडकर, सुभाष चन्द्र बोस के विचार, सत्यमेव जयते, वसुधैव कुटुम्बकम जैसे विचारों को लिखा जाये जो हमारी धार्मिक व आध्यात्मिक प्रेरणा के प्रमुख स्रोत है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी में दीवारों पर हिन्दु देवी-देवताओं का प्रदर्शन करने पर तत्काल रोक लगायी जाये और जहां इनके चित्र बनाये गये हैं। उन्हें तत्काल हटाया जाये और ऐसी संस्तुति करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!