धर्मेंद्र चौधरी बने हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, शत प्रतिशत हुआ मतदान, देखें वीडियो…
हरिद्वार। प्रेस क्लब चुनाव हरिद्वार के परिणाम आ गए हैं। अध्यक्ष पद धर्मेंद्र चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अश्विनी अरोड़ा को 28 मतों से पराजित कर जीत हासिल की है।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने बताया कि प्रेस क्लब अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अश्वनी अरोरा को पराजित किया है। धर्मेंद्र चौधरी को 74 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अश्विनी अरोरा को मात्र 46 मत मिले। दो मत निरस्त किए गए हैं। दीपक मिश्रा पूर्व में ही निर्विरोध महासचिव निर्वाचित हो गए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग, सहायक चुनाव अधिकारी मनोज खन्ना और संजीव शर्मा की देखरेख में सुबह 9:00 बजे से मतदान शुरू हो था। मतदान दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहा। 3:00 बजे मतगणना शुरू कर दी गई थी। चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हुआ है। तीन चरणों में मतगणना हुई।