भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का ज्वालापुर नगर मण्डल में किया गया भव्य स्वागत…

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के ज्वालापुर नगर मण्डल में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का भव्य स्वागत कार्यक्रम धीरवाली स्थित पैलेस में किया गया। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी और केंद्र व प्रदेश संगठन का आभार जताया। आशुतोष शर्मा ने समस्त मण्डल कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से संगठन का कार्य करने का निवेदन किया। मण्डल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता नंद किशोर, मनोज सिखोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मंत्री रजनी वर्मा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा अभिनव चौहान, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष मोहित शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष व पार्षद आशुतोष चक्रपाणि, भाजपा नेता अशोक मेहता, जिला महामंत्री SC मोर्चा प्रिंस लोहाट, पार्षद हितेश चौधरी, अंकुर मेहता, सुनील पांडेय, हरेंद्र सिंह, मगेंद्र सैनी, आलोक चौहान, सुधीर शर्मा, अंकुर पालीवाल, अश्वनी चौहान, प्रमिला गुप्ता, गीता कुशवाहा, राकेश मालवीय, भ्रमपाल चौहान, अर्जुन चौहान, सचिन, अनिल कौशिक, राजकुमार चौहान, ललित कुमार, हिमांशु वर्मा, कमल तनेजा, लव चौहान, युवराज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।