मुख्यमंत्री धामी का नायक अंदाज, बारिश में छाता लेकर सुबह सैर पर निकले धामी, ढाबे पर पी चाय, ढाबा मालिक से की बात, देखें वीडियो…
उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग जिले के दौरे पर हैं। कल शनिवार को जहां वह अपने दौरे के कार्यक्रमों में अत्यंत व्यस्त रहे तो इस बीच शाम के समय उत्तराखंड के युवाओं को छलने वालों के सूबे के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई कर गए।

बारिश के बीच आज सुबह धामी छाता लेकर सैर पर निकले, तेज बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैर पर निकले और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पुरी ढाबे में कार्यरत विजय पँवार से भी बातचीत की और चाय पी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस अंदाज की प्रदेश भर में सराहना की जा रही है लोगों के बीच मुख्यमंत्री धामी के इस नायक अंदाज की प्रशंसा हो रही है।
