Home / राज्य / विकास तिवारी बने भाजपा के प्रदेश सह मीडिया संयोजक,

विकास तिवारी बने भाजपा के प्रदेश सह मीडिया संयोजक,


देहरादून। रविवार को अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा घोषित इस नई टीम में हरिद्वार के पूर्व जिला महामंत्री रहे श्री विकास तिवारी को प्रदेश मीडिया सहसंयोजक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी की इस घोषणा के बाद हरिद्वार जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। विकास तिवारी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और अपने जुझारू स्वभाव व संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले विकास तिवारी भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा के अनेक महत्वपूर्ण पदों को सम्हाल चुके है
नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन में नई ऊर्जा और जोश लाने के लिए यह टीम बनाई गई है। सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा से जुटेंगे।

प्रदेश मीडिया सहसंयोजक बनाए जाने पर विकास तिवारी ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करता है, और वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और सक्रियता से निभाएंगे।

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन ने युवाओं को मौका देकर सही संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!