Home / राज्य / केयर ग्रुप ऑफ कालेज बहादराबाद में डांडिया नाइट की धूम

केयर ग्रुप ऑफ कालेज बहादराबाद में डांडिया नाइट की धूम

हरिद्वार (बहादराबाद):
केयर ग्रुप ऑफ कालेज, बहादराबाद (हरिद्वार) में पारंपरिक उल्लास और उमंग के साथ भव्य ‘डांडिया नाइट’ उत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं ने डांडिया और गरबा की धुनों पर देर रात तक जमकर नृत्य किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद गुजराती और बॉलीवुड गरबा गीतों पर छात्राओं और महिलाओं की थिरकन ने पूरे परिसर को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। डांडिया की खनक और उत्साह के बीच प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज की डायरेक्टर प्रतिशिखा शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा: “डांडिया और गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति, सामूहिकता और नारी शक्ति के उत्सव का जीवंत प्रतीक हैं। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़े रखने के साथ-साथ उनके भीतर आत्मविश्वास और उत्साह का संचार करते हैं। आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाओं और हमारी छात्राओं ने जिस ऊर्जा और आत्मीयता के साथ इस उत्सव को मनाया है, वह नारी सशक्तिकरण की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत करता है।
समारोह में यह हस्तियां रहीं मौजूद
उत्सव में समाज और कला जगत से जुड़ी कई प्रमुख विभूतियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशेष रूप से मिसेज उत्तराखंड क्वीन 2026 रजनी मलिक, मशहूर कोरियोग्राफर/कलाकार बंटी डांसर, अंकिता शर्मा, विनीता गौनियाल, विभा गर्ग, कनिका शर्मा, इशिता अरोड़ा, मोनिका अरोड़ा, सलोनी, अंशुल, बबीता चौहान, राजबाला, सोनिया माही, पारुल, कमला जोशी, सुनीता जोशी, रश्मि चौहान, शुभांगिनी शर्मा तथा केयर कॉलेज की डायरेक्टर प्रतिशिखा शर्मा मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया और मिष्ठान वितरण के साथ उत्सव संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!