Home / राजनीति / भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दर्शनलाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा…

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दर्शनलाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा…

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि भाजपा की तीसरी बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और हर वर्क का विकास सुचारू रहेगा।
रविवार को वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर दर्शनलाल के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का फूल मालाए पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक ने पूरे कार्यकाल कोई महत्वपूर्ण विकास कार्य नहीं कराया, बल्कि झूठा श्रेय लेने के लिए पूर्व में स्वीकृत हुए विकास कार्यों का फीता काटने में लगी रही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बिना भेदभाव के विकास कार्य सुचारू रहे हैं और भविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।
जॉइनिंग करने वालों में श्यामपुर निवासी करणदास, बाबूराम, चित्रसेन, तहरसिंग, रामसेवक, मंगल सिंह, गणेशी, दिलावर, पाल्ले, गौतम, अहसान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!