संघ सच्चा आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चेतन महाराज हुए ब्रह्मलीन

प्रयागराज। देश विदेश में सनातन धर्म की अलख जगाने वाले संत संघ सच्चा आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चेतन जी महाराज आज पंचतत्व में विलीन हो गए,उनका अंतिम अग्नि संस्कार उनके शिष्य स्वामी देव ब्रह्मचारी द्वारा किया गया,

कल से स्वामी जी के शिष्यों का देश विदेश से स्वामी जी के अंतिम दर्शन हेतु आने का तांता लगा रहा,जिसमें विशेष रूप से उपस्थित हाई कोर्ट के जस्टिस v k सिंह जी, बद्रीनाथ से स्वामी हरि जी,हरिद्वार से स्वामी अजय जी,बिहार से स्वामी दयानंद जी,ब्राज़ील से आये स्वामी प्रेम जी, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह जी,नांगल पंजाब से स्वामी बसंत जी,चित्रकूट से ललित ब्रह्मचारी जी,रिटायर्ड कमिश्नर स्वामी शैलेश जी,राम कथा वाचक आचार्य शान्तनु जी,शैलेश ब्रह्मचारी जी तथा अनेको अनेक संत जन, व हज़ारो की संख्या में भक्त जन शामिल हुए,स्वामी जी के शरीर को मुखाग्नि स्वामी देव ब्रह्मचारी जी ने दी।