भारी बरसात भी नहीं रोक पाई हरीश रावत के कदम , किया पैदल मार्च

हरिद्वार। 1 सितंबर को हरिद्वार में ज्वेलर्स शोरूम पर हुई डकैती और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश की धामी सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस प्रदेश संगठन और जनप्रतिनिधि अलग-अलग चरणों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में हरिद्वार में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें चंद्राचार्य चौक से परशुराम चौक होते हुए बालाजी ज्वेलरी शोरूम तक पैदल मार्च निकाला गया। प्रदर्शन में कई कांग्रेसी नेताओं समेत सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। विरोध कर रहे कांग्रेसियों ने प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार में शहर के बीचो-बीच दिनदहाड़े डकैती हो जाती है। बदमाश बेखौफ होकर हथियार लहराते हुए निकल जाते हैं और इतने दिन बीत जाने के बाद भी आज तक उन्हें पकड़ा नहीं गया है। ये बहुत अफसोसजनक है। मौजूदा सरकार के शासनकाल में पुलिस के पेशेवर रवैए पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश में जल्द से जल्द कानून व्यवस्था बहाल होनी चाहिए। ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करें।

पदयात्रा मुख्य रूप से सांसद प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, विधायक ममता राकेश, अनुपमा रावत, रवि बहादुर, काजी निज़ामुद्दीन,गुरजीत लहरी, मनीष कर्नवाल, मुरली मनोहर अमन गर्ग, पूर्व मंत्री संजय पालीवाल ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ,राजवीर चौहान ,अशोक शर्मा ,संतोष चौहान, अंजू मिश्रा, नितिन तेश्वर विक्रम खरोला ,रवि बाबू शर्मा, लता जोशी, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा, शशि झा, ग्रेस कश्यप, विमला पांडे, रविश भटीजा, मनोज जाटव, नईम कुरेशी, उदय वीर चौहान,‌ ओपी चौहान, सुंदर मनवाल, धरम पाल, कार्तिक शर्मा, अनील चौधरी, दिनेश पुंडीर, अरविंद शर्मा, अशोक शर्मा, नलिनी दीक्षित , प्रदीप चौधरी, अरशद खुवाजा, शुभम अग्रवाल, विभाष मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!