भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्षों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित…

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर, हरिद्वार में नवनियुक्त मोर्चों के जिला अध्यक्षों के स्वागत एवं अभिनंदन हेतु भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला हरिद्वार भाजपा सहप्रभारी दीपक धमीजा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट एवं संजीव चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह के दौरान नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्षों का पार्टी पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं एवं पार्टी पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोर्चों के सशक्त नेतृत्व से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों की भूमिका पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है और प्रत्येक मोर्चा अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। विशेष रूप से युवा मोर्चा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना इसका मुख्य उद्देश्य है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्षों में युवा मोर्चा से अभिनव चौहान, किसान मोर्चा से जसवीर चौधरी, ओबीसी मोर्चा से लोकेश पाल, महिला मोर्चा से प्रीति गुप्ता तथा अल्पसंख्यक मोर्चा से एजाज अहमद शामिल हैं। भाजपा सहप्रभारी दीपक धमीजा ने सभी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी मोर्चा अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्जाधारी राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देती है और सभी को पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गन्ने के मूल्य में वृद्धि कर किसानों को बड़ा लाभ दिया गया है। वहीं राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, पिछड़ों एवं अनुसूचित जाति के लोगों के हित में निरंतर कार्य कर रही है और सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचानी चाहिए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान, तरुण नय्यर, जिला मंत्री रेशु चौहान, विनीत जोली, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह, नगर उमेश पाठक, अरविंद कुशवाहा, रेनू शर्मा, विकास खटाना, सुशील पवार, सुषमा चौहान, डॉ. अश्वनी चौहान, स्वराज सिंह, मंजू शर्मा, रजनी वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!