अजीतपुर में स्वामी यतीश्वरानंद के सानिध्य में हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम…

हरिद्वार। सोमवार को ग्राम अजीतपुर में राज्य मंत्री सुनील सैनी की उपस्थिति में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। रिबन काटने के दौरान स्वामी यतीश्वरानंद जी ने समस्त कार्यकर्ताओं से गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद जी ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही सच्ची साधना है।
राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि “सेवा ही परमो धर्म” है। निस्वार्थ भाव से समस्त प्राणियों की सेवा करना ही वास्तविक समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि जन-जन को राहत पहुंचाना, उनकी देखभाल करना और जरूरत के समय मदद करना ही सेवा का मूल उद्देश्य है।
राज्य मंत्री सुनील सैनी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ पुनः कमल खिलाने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं को लेना होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की जनता के दिलों पर राज करते हैं और वे निरंतर देवतुल्य जनता की निस्वार्थ सेवा में समर्पित रहते हैं।
इस अवसर पर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप को कंबल वितरण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल एवं बृजमोहन पोखरियाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, धर्मेंद्र चौहान, रमेश प्रधान, नवजोत वालिया, अंशु कुमार सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

