मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार जनपद के दौरे पर,इन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार/ रुड़की। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार जनपद के दौरे पर रहने वाले हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा कि रुड़की में आज होने वाली कार्यसमिति की बैठक में पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे, उसके बाद भगवानपुर जन आशीर्वाद रैली में भी शामिल होंगे।

रुड़की-देहरादून रोड पर स्थित एक होटल में आज आयोजित होने वाली भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉक्टर के लक्षण शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रुड़की पहुंचेंगे कार्यसमिति में शामिल होने के बाद वे भगवानपुर जाएंगे जहां पर वे जन आशीर्वाद रैली शुरू करेंगे, जन आशीर्वाद रैली के माध्यम भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर लोगों से आशीर्वाद ले रही है। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी तैयारी की हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!