किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसान नेताओं ने किया वृक्षारोपण…

हरिद्वार। धरती पुत्र राष्ट्रीय किसान नेता स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन सर्वे के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवक्ता संजय चोपड़ा के संयोजन में किसान घाट पर किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर पर्यावरण बचाओ सदेश के साथ उनकी याद में वृक्षारोपण किए। स्व. महेंद्र सिंह टिकैत किसान नेता का हरिद्वार की धरती से बहुत लगाव था हरिद्वार जनपद के किसानों की समस्याओं के निदान के साथ किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव संघर्ष उनके द्वारा किए जाते रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन सर्वे के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवक्ता संजय चोपड़ा ने राष्ट्रीय किसान नेता स्व.महेंद्र सिंह टिकैत को याद करते हुए कहा कि देश के किसानों को संगठित कर देश-दुनिया में किसानों के अधिकारियों को सुरक्षित करने के लिए स्व.महेंद्र सिंह टिकैत की ओर से संघर्ष किए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्व.महेंद्र सिंह टिकैत के पद चिन्ह पर चलते हुए किसानों को ज्यादा से ज्यादा संगठित कर किसान भाईयों की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन सर्वे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की ओर से किसान नेता स्व.महेंद्र सिंह टिकैत की याद में मां गंगा किनारे संग्रहालय उद्यान स्थापित किए जाने चाहिए, क्योंकि जून के माह में किसान कुंभ के दौरान देश के कोने-कोने के किसान भाई मां गंगा की पूजा-अर्चना के साथ उनके संकल्पो को भी दोहराते रहे। वृक्षारोपण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते भारतीय किसान यूनियन सर्वे के महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुरेंद्रा शर्मा, प्रदेश महामंत्री रेनू चौहान, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, युवा के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, सुरेंद्र कमलेश, मनोज पाल, मानसिंह, मोहनलाल, प्रभात, नईम सलमानी, सोनू, मनोज जाटव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!