Home / राज्य / हरिद्वार की इस बेटी ने दिल्ली में छात्र संघ चुनावों में लहराया जीत का परचम, जानिए…

हरिद्वार की इस बेटी ने दिल्ली में छात्र संघ चुनावों में लहराया जीत का परचम, जानिए…

हरिद्वार। ज्वालापुर की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा ने दिल्ली में हरिद्वार का नाम रोशन किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्पस शहीद भगत सिंह कालेज में हुए छात्र संघ चुनाव में दिव्यांशी वर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। ज्वालापुर के पीठ बाजार की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा की दिल्ली में हुई जीत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, राज्यमंत्री दीप्ती रावत समेत कई राजनेताओं ओर अधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। दिव्यांशी वर्मा के बाबा स्वर्गीय मधुकांत प्रेमी भी सीनियर पत्रकार और लोकतंत्र सेनानी रहे हैं।दिव्यांशी वर्मा के पिता अवनीश प्रेमी भी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!