Home / पुलिस / धार्मिक पहचान छिपाकर फर्जी सोनू ने युवती को बनाया था शिकार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ़्तार…

धार्मिक पहचान छिपाकर फर्जी सोनू ने युवती को बनाया था शिकार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ़्तार…

हरिद्वार / बहादराबाद। शुक्रवार 19 सितम्बर 2025 को थाना बहादराबाद पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमें पीड़िता ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया कि उसने अपनी पहचान छिपाकर व अपना नाम सोनू बताकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया व दुष्कर्म की वीडियो बनाकर 50,000 रूपये की मांग की गई।
उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष बहादराबाद को तत्काल प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए। उक्त आधार पर तत्काल थाना बहादराबाद में मु.अ.सं.-363/25 धारा- 64(2)(M), 308(2), 319(2), 352 बीएनएस में पंजीकृत किया गया ।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर प्रदेश में ऑपरेशन कालनेमी चलाया जा रहा है जिसके तहत वास्तविक पहचान छिपाकर एवं फर्जी आइड़ी बनाकर आमजन/महिलाओं का गलत फायदा उठाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिसमें हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार हर स्तर पर कार्यवाई की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी युवक इकबाल की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य एकत्र कर 24 घण्टे के भीतर आरोपी को नगला इमरती बाइपास से पकड़ने में कामयाबी हासिल की। जिस पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है साथ ही उक्त आरोपी के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है कि यह किसी गिरोह का सदस्य या कोई गिरोह तो नहीं चला रहा है तथा आरोपी के मोबाइल एवं बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

पकड़ा गया आरोपी…
इकबाल पुत्र अखलाक, निवासी मंगलौर, जिला हरिद्वार।

दर्ज मुकदमा व धारा…
मु.अ.सं. 363/25 धारा- 64(2)(M), 308(2), 319(2), 352 बीएनएस कोतवाली गंगनहर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!