देर रात पेड़ से लटके मिले लड़का लड़की के शवो की हुई पहचान ,पढ़ें पूरी खबर

सुमित यशकल्याण

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी के जंगलों में देर रात पेड़ से लटके मिले लड़का और लड़की के शवो की पहचान हो गई है, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक लड़की सरिता, निवासी सेक्टर 6 , हिसार ,हरियाणा के रहने वाली है जिसकी उम्र 35 वर्ष है मृतिका विधवा थी। मृतक लड़के की पहचान दिनेश निवासी सेक्टर 6 हिसार, हरियाणा के रूप में हुई है, मृतक शादीशुदा है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, यह दोनों एक बार पहले भी घर से भाग चुके हैं उस समय दोनों वापस आ गए थे। और अब दोनों दोबारा 20, 25 दिन पहले घर से भागे हुए थे,

बता दें कि कल राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगलों में पेड़ से लटके लड़का लड़की के शव की सूचना मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान उस समय नहीं हुई थी बाद में पुलिस ने खोजबीन कर कर शवो की पहचान कर ली है। समाज द्वारा उनके रिश्ते को स्वीकार ना किए जाने के डर से दोनों ने हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!