Home / राज्य / पूर्व पुलिस अधिकारियों का मिलन कार्यक्रम हरिद्वार में 27 नवंबर को

पूर्व पुलिस अधिकारियों का मिलन कार्यक्रम हरिद्वार में 27 नवंबर को

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुरादाबाद से वर्ष 1982- 83 बैच के पास आउट पुलिस अधिकारियों का दिनांक 27 नवंबर 2026 को गार्डेनिया होटल , सिडकुल क्षेत्र , रानीपुर हरिद्वार में मिलन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक श्री संजय बिश्नोई , पूर्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी यातायात हरिद्वार ने बताया कि पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुरादाबाद से पास आउट हुए वर्ष 1982- 83 बैच के अधिकारियों का चतुर्थ पुर्नमिलन कार्यक्रम दिनांक 27 नवंबर 2026 को गार्डेनिया होटल हरिद्वार में होगा , जिसके मुख्य अतिथि  सतपाल सिंह बघेल केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार होंगे , जो स्वय उक्त बैच के अधिकारी रहे हैं ,अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मधु बघेल के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ पूर्व पुलिस अधिकारी अपने परिवार जनों के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे ।
कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन, राष्ट्रीय गान , दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि एवं परिचय के पश्चात पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रशिक्षण के दौरान की यादें एवं गीत- संगीत आदि कार्यक्रम , उल्लास पूर्ण माहौल में पुरानी यादों को याद करते हुए मनाया जाएगा।
1982-83 बैच के साथियों का यह चौथा सम्मेलन है , इससे पूर्व टूंडला मुरादाबाद प्रयागराज में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हुए है , जिसमें श्री सतपाल सिंह बघेल अपनी धर्मपत्नी श्री मधु बघेल के साथ निरंतर भाग लेते रहे हैं।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड हरियाणा दिल्ली राजस्थान आदि स्थानों से सेवानिवृत पुलिस अधिकारी अपने बैचमेट कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आ रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!