श्री राम नाम विश्व बैंक के संस्थापक / अध्यक्ष पंडित कुलदीप तिवारी (आचार्य रामबाबा) हुए ब्रह्मलीन। शहर में शोक की लहर

सुमित यशकल्याण

हरिद्वार। धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के संस्थापक / अध्यक्ष कुलदीप तिवारी जी के ब्रह्मलीन होने पर पूरे सर्वसमाज मे शोक की लहर दौड़ गई। जिसे भी उनके ब्रह्मलीन होने की सूचना मिली वह स्तब्ध रहा।

उनके अनुयायी देश मे ही नही अपितु विदेशों में भी थे। जिन्होंने उनकी दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाऐं व्यक्त की।

उनके सुपुत्र व संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सुमित तिवारी ने बताया कि विगत काफी समय से उनका उपचार चल रहा था लेकिन रविवार को उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। जिसके उपरांत उनका अंतिम संस्कार विधि विधान से खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर किया गया।

स्वर्गीय कुलदीप तिवारी जी का पूरा जीवन धर्म व समाज को समर्पित रहा जिस कारण उनकी लोकप्रियता देश मे ही नही अपितु विदेशों में भी रही।

उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, हरिद्वार की मेयर अनिता शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व प्रथम मेयर मनोज गर्ग, ओम प्रकाश जमदग्नि, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, विभाष मिश्रा, कैनेडा से श्याम सुंदर कौशिक, अमेरिका से धर्मेंद्र सिंह गिल, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, एम एम जे एन के प्रधानाचार्य सुनील बत्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, पार्षद कैलाश भट्ट, पार्षद अनिल मिश्रा, डॉ समीर सिंह, राजीव शर्मा गौड़, गुलशन नैयर, सुभाष कपिल, महंत परमानंद पुरी, रविश भतीजा, आशीष शर्मा, भारत भूषण तनेजा, कार्तिक शर्मा, सोनू गिरी, अनुज सिंह, विक्की कुमार बाली, जोगेंद्र सिंह मावी, शिवांग अग्रवाल, आशु बडथ्वाल, तरुण नैयर, विपिन जोशी, तरुण शर्मा, अश्वनी धीमान, विशेष कुमार, भगवती प्रसाद तिवारी, मनोज शर्मा, वासुदेव , मनोज ठाकुर, अशरफ, रवि बाबू शर्मा, दीपक जखमोला, अंकित शर्मा, संजय पालीवाल, प्रदीप चौधरी, मक़बूल कुरैशी, तस्लीम तन्हा, चंद्रप्रकाश शर्मा, गोपाल जी, आचार्य माधव शरण, ईश्वर तिवारी, अंकित तिवारी, नवनीत तिवारी, रोहित तिवरी, आदि बहुत लोगों ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!