Home / राज्य / हरिद्वार में 15 दिन के लिए गंग नहर बंद, श्रद्धालुओं में मायूसी, जानिए कारण…

हरिद्वार में 15 दिन के लिए गंग नहर बंद, श्रद्धालुओं में मायूसी, जानिए कारण…

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात को गंग नहर को बंद कर दिया गया है, दरअसल हर साल दशहरा से छोटी दीपावली तक गंग नहर को बंद करके वार्षिक रखरखाव और मरम्मत के कार्य किए जाते हैं। बीती रात उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गंग नहर को बंद कर दिया है। अब अगले 15 दिन गंग नहर बंद रहेगी और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे, हालांकि हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए कुछ पानी छोड़ा जाएगा। छोटी दीपावली की रात को गंग नहर को फिर से खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!