Home / राज्य / उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, 4 की मौत ,कई घायल,देखें तबाही की वीडियो

उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, 4 की मौत ,कई घायल,देखें तबाही की वीडियो


उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं। स्थानीय राजेश पंवार का कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है। धराली गांव की खीरगंगा नदी में भयंकर बाढ़ आई है। बाढ़ का पानी कई होटलों में घुस गया है। बाढ़ के पानी के साथ मलबा भी घरों, दुकनों में घुस गया है। मलबे में कई लोगों की दबने की आशंका है। धराली खीरगंगा में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूचना है।

घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहां कि  प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, भारतीय सेना, NDRF एवं SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!