Home / पुलिस / गुंडई के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का सख्त एक्शन, फायरिंग का आरोपी दबोचा…

गुंडई के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का सख्त एक्शन, फायरिंग का आरोपी दबोचा…

हरिद्वार / लक्सर। सोमवार 04 अगस्त को वादी अजरम पुत्र कय्यूम, निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार द्वारा गांव के ही गुलशेर आदि द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी व उसके पुत्र तथा परिजनों के साथ गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायर करने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों की धरपकड़ /गिरफ्तारी हेतु अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों पर लगातार निगरानी व दबिश देकर घटना में सलिप्त अभियुक्त गुलशेर को सोमवार 04 अगस्त को घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचे व जिन्दा कारतूस/खोका कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की तलाश लगातार जारी है।

पंजीकृत अभियोग…
मु.अ.सं.-798/25 धारा- 190/191(2)/191(3)/115(2)/109/351(2)/352 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता…
गुलशेर पुत्र परवश ग्राम जैनपुर खुर्द, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।

अभियुक्त से बरामद माल…
01 अदद तमन्चा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 खोका कारतूस 315 बोर।

पुलिस टीम…
1- उ.नि. नवीन चौहान, कोतवाली लक्सर।
2- उ.नि. हरीश गैरोला, कोतवाली लक्सर।
3- उ.नि. कर्मवीर सिंह, कोतवाली लक्सर।
4- हे.कानि. रियाज अली, कोतवाली लक्सर।
5- हे.कानि. पंचम प्रकाश, कोतवाली लक्सर।
6- हे.कानि. शूरवीर तोमर, कोतवाली लक्सर।
7- कानि. सन्दीप रावत, कोतवाली लक्सर।
8- कानि. रविन्द्र चौहान, कोतवाली लक्सर।
9- कानि. अक्षय तोमर, कोतवाली लक्सर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!