Home / राज्य / जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी व पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी व पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

हरिद्वार । जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार व इंडिया गठबंधन द्वारा अपर रोड़ स्थित शहीद जगदीश वत्स पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया व “वोट बचाओ देश बचाओ” मुहिम को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी बलजीत सिंह ने की।
इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग व सीपीआई नेता मुनरिका यादव ने कहा कि
सत्य, अहिंसा, सादगी और जनसेवा के आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी और कहा आज देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है आज हमें जरूरत है लोकतांत्रिक व्यवस्था को सत्ता और चुनाव आयोग से अहिंसा के रास्ते पर चलकर रक्षा करें
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर व पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देशवासियों को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा तथा पूरी दुनिया को अन्याय के विरुद्ध शांतिपूर्ण संघर्ष की शक्ति से परिचित कराया, उनका जीवन हमें सिखाता है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकार, सम्मान और कल्याण को केंद्र में रखकर ही राष्ट्र की वास्तविक प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है,
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि गांधी जी के विचार सामाजिक सद्भाव, समानता और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं,
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा व वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा
ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प का आदर्श है, उनके “जय जवान, जय किसान” के आह्वान में देश की सुरक्षा करने वाले जवानों और अन्न पैदा करने वाले किसानों के प्रति सम्मान की भावना समाहित है, उनके आदर्शों पर चलते हुए किसानों, जवानों, श्रमिकों और आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देना हम सभी का दायित्व है,
इस अवसर पर सीपीआईएम नेता वीडी बलोनी व एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा ने कहा कि दोनों महापुरुषों की जयंती केवल उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने आचरण और सार्वजनिक जीवन में उतारने का संकल्प लेने का दिन है,और नफरत और विभाजन से ऊपर उठकर आपसी विश्वास बढ़ाना, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी,
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राजपूत और अजय गिरी ने कहा कि
कांग्रेस जनसेवा, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है, हरिद्वार में जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और सभी वर्गों के सम्मान व अधिकारों के लिए कार्य करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा,
इस अवसर पर पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा शास्त्री जी की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा इस संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते रहेंगे,
इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी, महानगर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर सैनी,पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस विमला पाण्डेय, मार्कण्डेय सिंह, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर,स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी राजन कौशिक, रवि बाबू शर्मा,मुकेश त्यागी,सुनीता त्यागी,शशि झा, नलिनी दीक्षित,अनुपमा शर्मा, तन्वी गुप्ता,विवि प्रतिनिधि सागर ठाकुर, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ, सुनील प्रजापति,आरिफ पीरजी,प्रियंका,कनिका रतूड़ी,पायल ठाकुर,पायल सैनी,छवि, शिवांगी, नितिन रावत,ओम कश्यप, नितिन यादव,हरिनारायण पाण्डेय,दीपक यादव, उज्जवल, सीपी सिंह, रविंद्र कुमार, ईशान शर्मा,जगदीप असवाल,गौरव गोस्वामी, गोविंद पाण्डेय, मोहित अरियाल,करन सिंह राणा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!