
हरिद्वार। मुस्कान फाउंडेशन हरिद्वार की ओर से संस्थापक अध्यक्ष नीरज मलिक की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर रानीपुर मोड़ स्थित चंद्राचार्य चौक के समीप संजीवनी ब्लड बैंक एवं रवि डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब में आयोजित हुआ।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरिद्वार नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल, विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रवि डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रविकांत शर्मा तथा मुस्कान फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नेहा मलिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से अतिथियों को नीम के पौधों के छोटे गमले एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और कुल 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि नीरज मलिक की स्मृति में आयोजित यह शिविर समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
इस अवसर पर मुस्कान फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य रेणु अरोड़ा, सिमरन बग्गा, तुषार गाबा, मधुर अरोड़ा, जोली मलिक, सौरभ अरोड़ा, आयुष शर्मा, अक्षय शर्मा, हरी शर्मा सहित अन्य सदस्य एवं रक्तदाता उपस्थित रहे।









