Home / राजनीति / गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया नमन, जीवन-मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प…

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया नमन, जीवन-मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प…

हरिद्वार। ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर कांग्रेस ओबीसी विभाग और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी के संयोजन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन करते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने दोनों महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव और मानवता के मूल्यों के माध्यम से देश को स्वतंत्रता के संघर्ष में नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज और पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। गांधी जी का जीवन हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के हित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कहा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक थे। कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए उन्होंने देशवासियों में आत्मविश्वास जगाया। उनका प्रसिद्ध ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करता है।
ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्पनाथ शर्मा जी ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन-मूल्यों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज आवश्यकता है कि हम सत्य, अहिंसा, भाईचारे, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें तथा देश की एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लें।
उन्होंने दोनों महापुरुषों की जयंती पर देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर तीर्थ भटिया, राजू चित्कारा, सोमपाल सैनी, सोनू सैनी, जयपाल रतूड़ी, महीपाल राठौर, राहुल राठौर, रविन्द्र राठौर, नरेंद्र उर्फ गोगी, बब्लू, मोहित राठौर, जवाहर चावला, शिवम वाल्मीकि, देवेंद्र शर्मा, राजबीर सैनी, टीटू शर्मा, धर्मानंद जोशी, जावेद आलम, पप्पू राम, सूरज चौहान, विकास त्यागी आदि ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके किए कार्यों को यदि किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!