
हरिद्वार में विजिलेंस टीम ने बड़ी
कार्रवाई को अंजाम देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य एवं उनके एक सहायक को ₹50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि किसी राशन डीलर से जिला पूर्ति अधिकारी ने ₹50000 की मांग की थी
इस संबंध में पीड़ित ने विजिलेंस को शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर जिला पूर्ति अधिकारी और उनके सहायक गौरव शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए भ्रष्टाचार के तौर पर वसूली गई रकम भी बरामद कर ली। विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
