Home / मुख्य ख़बर / जाहन्वी व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित…

जाहन्वी व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित…

हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध इकाई जाह्नवी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं मेयर किरण जैसल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों व्यापार मंडल अध्यक्ष निशा गुप्ता, महामंत्री दया ठाकुर, सचिव पारूल भागुनी, उपाध्यक्ष तारा श्रीवास्तव, संगठन मंत्री विशाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज सिंघल सहित समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान देने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि व्यापार मंडल में महिलाओं की सक्रियता सुनिश्चित करना अच्छी पहल है। निशा गुप्ता को व्यापार मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया जाना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि व्यापारी सदैव ही समाज सेवा का संदेश देते हैं। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ.विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों में भी महत्वूण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि निशा गुप्ता के नेतृत्व में जाहन्वी व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य व्यापारी हितों के लिए कार्य करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप व प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट ने भी विचार रखे और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार व लेखिका डा.राधिका नागरथ, नेहा मालिक, योगाचार्य डॉ.बबीता, पार्षद श्रुति खेवड़िया, पार्षद तन्मयी श्रोत्रीय को सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, जिला अध्यक्ष डॉ.विशाल गर्ग, तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विशाल मूर्ति भट्ट, रविकांत शर्मा, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, मंडल अध्यक्ष भाजपा किशन बजाज, आशीष गिरी, मधुकांत गिरी, पूर्व पार्षद राधे शर्मा, पार्थ मदान व्यापारी नेता अरविंद बबली सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!