Home / राज्य / बंगाली अस्पताल प्रबंधन ने रखा अपना पक्ष, घटनाक्रम की वीडियो की जारी, देखें वीडियो…

बंगाली अस्पताल प्रबंधन ने रखा अपना पक्ष, घटनाक्रम की वीडियो की जारी, देखें वीडियो…

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में नाबालिक लड़की का शव उठा कर ले जाने के मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष भी सामने आया है। रामकृष्ण मिशन के स्वामी दयामूर्त्यानंद ने सफाई देते हुए बताया कि एक एंबुलेंस ड्राइवर जिसको पूर्व कि गलत गतिविधियों के कारण अस्पताल में प्रतिबंधित किया गया है। उसे गेट पर रोका गया था। अस्पताल में डेड बॉडी ले जाने के लिए एंबुलेंस और स्ट्रेचर मौजूद थी। बावजूद इसके परिजन किशोरी के शव को उठाकर लेकर गए। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि बॉडी ले जाने के दौरान एंबुलेंस अस्पताल परिसर में दाखिल हो चुकी है। बावजूद इसके एंबुलेंस चालक ने शव को नहीं रखवाया और एबुलेंस गेट के बाहर निकाल दी। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

उन्होंने कहा कि सीएमओ की ओर से मिले नोटिस का जवाब दिया जा रहा है। आपको बता दें कि बुधवार रात को रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एक नाबालिक लड़की की मौत के बाद परिजन उसका शव पैदल उठाकर ले जाते हुए नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कुछ लोगों ने इसे अस्पताल प्रबंधन की अमानवीयता बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!