Home / खेल / खिलाड़ियों ने किया राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष का स्वागत…

खिलाड़ियों ने किया राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष का स्वागत…

उत्तराखण्ड / देहरादून। उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला का देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने स्वागत कर बधाई दी। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं लाइफ़टाइम एचीवमेंट अवार्डी अरुण कुमार सूद के नेतृत्व में जुजित्सु खेल की विश्व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता दीपांशु रौतेला एवं मुए थाई खेल के राष्ट्रीय रैफरी दीपक नौटियाल ने नवनियुक्त खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला का कार्यालय में भव्य स्वागत कर बधाई दी। खिलाड़ियों के साथ खेलों के राज्य में विकास एवं खिलाड़ियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे अध्यक्ष बुटोला ने जल्दी ही खेल संघों से बैठक कर वरिष्ठ खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी राज्य में उचित सम्मान दिलाने का वादा किया। उन्होंने उत्तराखंड की पहली महिला विश्व पदक विजेता जुजित्सु खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी को भी सम्मानित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!