रविन्द्रपुरी महाराज के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बनने पर निरंजनी अखाड़े के संतों ने जताया हर्ष, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनने से अखाड़े के संतों में हर्ष की लहर है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष चुने जाने की सूचना मिलते ही अखाड़े के संतों ने मिठाइयां बांटकर व ढ़ोल नगाड़े बजाकर हर्ष जताया। प्रयागराज दारागंज स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को अध्यक्ष पद पर चुना गया। अखाड़ा परिषद के श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के अध्यक्ष बनने की जानकारी हरिद्वार स्थित अखाड़े में पहुंची तो संत खुशी से झूम उठे। अखाड़े में उत्साह का माहौल हो गया। संतो ने जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने बताया कि आठ अखाड़ों के बहुमत के साथ श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। जिसमें से सात अखाड़े बैठक में मौजूद रहे। जबकि एक अखाड़े द्वारा पत्र भेजकर समर्थन दिया गया। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बनने से संतों में बेहद खुशी का माहौल है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के हरिद्वार पहुंचने पर भव्य स्वागत करने की तैयारियां शुरू कर दी गई। महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि गुरुदेव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज हमेशा समाज सेवा को समर्पित रहते हैं। उनके अध्यक्ष बनने से हर तरफ खुशी का माहौल है।

इस दौरान श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत राधे गिरी, महंत नरेश गिरी, दिगंबर गंगा गिरी, राजेंद्र भारती, उमेश भारती, रतन गिरी, महंत रविपुरी, राजपुरी, आशुतोष पूरी, महेश गिरी, पंकज गिरी, विनोद गिरी, राकेश गिरी, संदीप अग्रवाल, टीना टुटेजा, सुंदर राठौर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!