महानगर हिंदू जागरण मंच द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का कहां किया गया स्वागत, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। मंगलवार को महानगर हिंदू जागरण मंच द्वारा अवधूत मंडल आश्रम कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय चौहान ने युवाओं को हिन्दू धर्म की रक्षा क़े लिए प्रेरित किया, इसी क्रम मे युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने हिन्दू समाज मे भाईचारा बढ़ाने क़े लिए युवाओं को जागृत किया।

कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष रूद्रमन सिंह ने किया।उन्होंने भारत क़े लिए टोक्यो ओलम्पिक मे स्वर्ण पदक जीतने क़े लिए नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि गहलोत, दुर्गेश वर्मा, महानगर मंत्री नवदीप भारद्वाज, प्रचार प्रमुख राजकुमार की उपस्थिति में सोनू बाल्मीकि को नगर उपाध्यक्ष, महेंद्र प्रताप सिंह को नगर उपाध्यक्ष, अर्पण आज़ाद को नगर मंत्री, दलजीत सिंह बिष्ट, सचिन कुमार, विजय प्रताप सिंह, राकेश कुमार, सार्थक, नवीन कुमार, मनोज कुमार मिश्रा इत्यादि को कार्यकारिणी सदस्य क़े रूप मे मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!