देश के रक्षा मंत्री का जन्मदिन आज,प्रधानमंत्री, उत्तराखंड के सीएम और संतो ने दी बधाई।

हरिद्वार/ तुषार गुप्ता

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आज जन्मदिन है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने राजनाथ सिंह के लंबी उम्र की कामना भी की है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 में भभौरा गांव, उत्तरप्रदेश में हुआ था। वह एक किसान घर से थे, उन्होंने प्राथमिक शिक्षा अपने गांव से करके उसके बाद उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से फिजिक्स के विषय में गोल्ड मेडल हासिल कर मास्टर्स की डिग्री पुरी की। राजनाथ सिंह बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थे और राष्ट्रय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) की विचारधारा रखते थे।

 

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि महारे वरिष्ट कैबिनेट के सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनको ज्ञान और बेहतरीन व्यक्तित्व के लिए सराहा जाता है ।

 

उत्तराखंड के नवयुक्त सीएम ने भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी।उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से यह पोस्ट किया ‘ केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं

 

 श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने सोशल मीडिया के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दीर्घायु और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामना दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!