Home / राजनीति / डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मरण पक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित…

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मरण पक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित…

हरिद्वार। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी, जिला हरिद्वार द्वारा जिला भाजपा कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर स्मरण पक्ष के अंतर्गत पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं में अवलोकन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की।
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक महान समाजसेवी और राष्ट्र चिंतक भी थे। राजनीतिक रूप से उन्होंने ‘एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का उद्घोष कर देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। नेहरू मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री रहते हुए उन्होंने देश के औद्योगिक विकास की नींव रखी। उनके प्रयासों से ही चितरंजन लोकोमोटिव फैक्ट्री, दामोदर घाटी परियोजना और सिंदरी फर्टिलाइजर जैसे महत्वपूर्ण उपक्रम स्थापित हुए। सामाजिक क्षेत्र में वह एक कुशल शिक्षाविद थे और कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बनकर शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कश्मीर से धारा 370 हटाकर उनके अधूरे सपने को साकार कर रही है। हम सबको उनके सामाजिक और राजनीतिक विचारों को घर-घर तक पहुंचाकर राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करना है।
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक एकता और अखंडता के विचार को राजनीति की मुख्यधारा में स्थापित किया। नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर उन्होंने जनसंघ का गठन किया और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए आंदोलन चलाया। एक महान शिक्षाविद और उद्योग मंत्री के रूप में भी उन्होंने देश के औद्योगिक विकास और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उन्हीं के आदर्शों पर चलकर देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला हरिद्वार प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए जो संघर्ष किया, वह स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। नेहरू मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने देश के औद्योगीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने देश हित में जेल जाकर बलिदान दिया। उनका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। आज हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और संगठन सेवा में अपना तन-मन-धन समर्पित करना चाहिए। तभी हम सच्चे मायने में उन्हें श्रद्धांजलि दे पाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवाद के प्रतीक थे। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके आदर्श आज भी हम सब कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं। भाजपा उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, महापौर किरण जैसल, राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, संदीप गोयल, विकास तिवारी, सचिन अग्रवाल, लव शर्मा, आशु चौधरी, सीमा चौहान, निपेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र चौहान, राजवीर कश्यप, जसवीर बसेड़ा, प्रीति गुप्ता, लोकेश पाल, संजीव कुमार, एजाज हसन, विनीत जोली, रेनू शर्मा, रितु ठाकुर, उमेश पाठक, अरविंद कुशवाहा, सुशील पवार, कैलाश भंडारी, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, रीता सैनी, विपिन शर्मा, बिन्दर पाल, पृथ्वी सिंह राणा, रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!