
हरिद्वार। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। उनका जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और सुशासन का प्रतीक है। पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज तक, उन्होंने भारत को दुनिया में एक नई पहचान दिलाई। अटल जी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शक है। हम उनके आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में नैतिकता और मूल्यों की नई परिभाषा दी। उन्होंने गठबंधन की सरकार चलाकर देश को स्थिरता दी। आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम अटल जी के सपनों का भारत बनाएं – भ्रष्टाचार मुक्त, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत। भाजपा का हर कार्यकर्ता अटल जी के पदचिन्हों पर चलकर समाजसेवा में जुटा है।
गोष्ठी में भाजपा जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे
जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नय्यर, हरजीत सिंह, अरविंद कुशवाहा, नकली राम सैनी, तेलु राम प्रधान, अभिनव चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विपिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रिय भजन “तूफानों से आंख मिलाओ” का गायन किया।










