Home / राजनीति / भाजपा की 2027 चुनावी तैयारी तेज, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर…

भाजपा की 2027 चुनावी तैयारी तेज, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर…

हरिद्वार। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही 2027 की जीत की कुंजी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के कार्यों को गति दें और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक ऐसे कार्य हुए हैं जिनका सीधा लाभ जनता को मिला है और भारत का मान-सम्मान विश्व में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भले ही भ्रम फैलाए, परंतु जनता भाजपा के साथ है। 2027 में हम हरिद्वार जिले की सभी सीटों पर विजय पताका लहराएंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार  ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना होगा। बूथ समितियों को सक्रिय करना, नए मतदाताओं को जोड़ना और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है।
जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में संगठनात्मक प्रवास, सदस्यता अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कार्यकर्ता अभी से फील्ड में उतरकर जनता से संवाद करें और पार्टी की नीतियों को बताएं।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि 2017 में जिस प्रकार जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया था, उसी विश्वास को 2027 में और मजबूत करना है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने बताया कि आगामी दिनों में मंडल स्तर पर कार्यशालाएं, शक्ति केंद्र एवं बूथ की बैठकें आयोजित की जाएंगी। पार्टी के सभी पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान , ओम प्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी, आदेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विकास तिवारी, संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नय्यर, निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान, धर्मेंद्र चौहान, प्रीति गुप्ता, लोकेश पाल, प्रमोद शर्मा, अरविंद कुशवाहा, भोला शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!