मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर, जाने कार्यक्रम…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 3:00 बजे लक्सर विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर में पहुंच कर कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्र की जनता को बड़ी उम्मीद है। क्षेत्र के विकास को लेकर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। लक्सर के लोगों को स्टेडियम मिलने की भी उम्मीद लगी हुई है। बरसात के दिनों में जलभराव और बाढ़ की समस्या से जूझने वाले क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री कई पुलो की घोषणा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!