Home / राजनीति / विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हरिद्वार महानगर कांग्रेस, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर…

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हरिद्वार महानगर कांग्रेस, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर…

हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर ज़िला महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। मंगलवार को मायापुर स्थित भवन में हरिद्वार जनपद प्रभारी नरेंद्र राणा और हरिद्वार शहर विधानसभा प्रभारी संजय सैनी ने महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रभारियों ने पदाधिकारियों से उनके क्षेत्रों में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों और जनता के बीच पार्टी की पहुंच के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करे। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच नियमित संवाद, आपसी समन्वय और जनहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए ज़िला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, कार्यकर्ताओं के सम्मान, सहभागिता और मेहनत से ही संगठन मजबूत होता है, उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुने और समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाए। जनता के सुख-दु:ख में सहभागी बनना तथा उसके अधिकारों की लड़ाई लड़ना कांग्रेस की कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की मजबूती और जनता से निरंतर संपर्क हमारी प्राथमिकता है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि हरिद्वार की जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी भूमिका निभाएं। जनसमस्याओं को उठाने के साथ ही कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को घर-घर पहुंचाया जाए। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से काम करें,
बैठक को संबोधित करते हुए हरिद्वार जनपद प्रभारी नरेंद्र राणा और हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी ने कहा कि चुनावी सफलता का आधार मजबूत और सक्रिय संगठन होता है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी संगठन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। जनता से नियमित संवाद, स्थानीय समस्याओं की जानकारी और उनके समाधान के लिए संघर्ष संगठन के प्रति विश्वास बढ़ाते हैं। सभी पदाधिकारी एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और संगठन को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाएं।
बैठक में पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपनी सक्रियता बढ़ाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने, जनता की समस्याओं पर संघर्ष करने और प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और जनहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रियता के माध्यम से कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास, महानगर कांग्रेस सचिव आशीष प्रधान, सीपी सिंह, कैश खुराना, नितिन तेश्वर, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश छाछर, आशीष पंवार, सतेंद्र वर्मा, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण, सुनील कुमार सिंह, अकरम अंसारी, विजय प्रजापति, विवेक जागरिया आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!