बीजेपी विधायक मंडल की बैठक आज, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, जानिए…

उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का ताज किस के सर पर सजेगा इसका फैसला सोमवार को होने जा रही भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में तय हो जाएगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे। इसके साथ ही आज विधायक शपथ लेंगे।

10 मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौन बनेगा सब को इसका बेसब्री से इंतजार है, लेकिन बीच में होलाष्टक लग जाने के बाद अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नही हो पाया है, कई दिनों के इंतजार के बाद सोमवार को देहरादून में शाम 4:30 बजे विधायक दल की बैठक होने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लगेगी। अमित शाह के घर पर बैठक हुई है जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है आज उसका ऐलान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पद के लिए इन नामों पर चर्चा हो रही है कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, रितु खंडूरी, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!