आम आदमी पार्टी हरिद्वार ने की मिशन विजय शंखनाद की शुरुआत, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। सोमवार को आम आदमी पार्टी हरिद्वार द्वारा मिशन विजय शंखनाद की शरुआत करते हुए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कार्यकर्ता संवाद के जरिये सभी को एकजुट होकर 2022 के चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए “मेरा बूथ सबसे मजबूत” के साथ-साथ एक बूथ 10 यूथ बनाने पर बल दिया।

दिनेश मोहनिया ने कहा कि आगामी चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका अहम होने वाली है। हमें बूथ स्तर पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने मिशन विजय शंखनाद प्रदेश की पूरी 70 विधानसभाओं में कार्यकर्ता संवाद के जरिये अपनी-अपनी विधानसभाओं में बूथ स्तर पर काम करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ओ.पी. मिश्रा, जिलाध्यक्ष अमित विश्नोई, जिला संगठन मंत्री नवीन मारया, जिला सचिव अनिल सती, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी, संगठन मंत्री तनुज शर्मा, सर्किल इंचार्ज शिशुपाल सिंह नेगी, पवन कुमार, गीता देवी, ममता सिंह, राकेश यादव, अर्जुन सिंह, सचिन बेदी, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, संजू नारंग, कविता, यशपाल सिंह चौहान, अम्बरीष गिरी, डॉ.जतिराम, सोमवीर, देवेंद्र सिंह कठैत, एहतेशाम जैदी, अकरम, अनमोल सिंह नेगी, हिमांशु बिष्ट, दिलीप सिंह रावत, पूनम, नितिन कुमार, रविन्द्र कुमार, भरत, सुभाष धीमान, शाह अब्बास, मयंक गुप्ता, शिवम गुप्ता, पुलकित गोयल, अमन कुमार, पूर्णिमा चौटाला, ललित वालिया, ललित जोशी, पंकज शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!