बड़ी संख्या में महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, कहां जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। भाजपा सरकार को उन्होंने हर मौके पर पूरी तरह विफल बताया। रविवार को ज्वालापुर क्षेत्र के सुभाष नगर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंजू मिश्रा ने यह बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शशी झा ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही है। लगातार बढ़ रहे दामों के कारण रसोई का बजट भी बिगड़ गया है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें हर रोज बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास करने में पूरी तरह विफल है। कांग्रेस के समय में जो विकास योजनाएं शुरू की गई थी वह भी ठप्प पड़ी हैं।

प्रदेश सचिव नलिनी दीक्षित ने भी दावा किया कि अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। उन्होंने सभी महिलाओं से पार्टी की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया ।

इस दौरान वार्ड नंबर 45 की अध्यक्ष गीता शुक्ला और वार्ड नंबर 15 की अध्यक्षा सरिता शर्मा की मौजूदगी में शीला गुप्ता, सपना, रेणु देवी, उषा रानी, शिवानी, शालिनी सिंह, सुनीता देवी, गीता जैन, सरिता शर्मा, बबली, नीतू यादव, सीमा, बीना मिश्रा, मनोरमा देवी सहित अन्य महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!