थलीसैंड पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जानिए…

उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

पौड़ी गढ़वाल। थलीसैण पुलिस द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र सिंह को 60 पव्वे अवैध शराब के साथ केनयुर बैंड थलीसैण के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना थलीसैण पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

थाना अध्यक्ष सतेंद्र भंडारी ने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान के आदेशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी के पर्यवेक्षण में अभियान चलाकर एक आरोपी को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।

अभियुक्त का नाम पताः-राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व.मोहन सिंह (उम्र 36वर्ष) निवासी ग्राम ब्यासी तहसील व थाना थलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वालl
बरामद मालः-
 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब

पुलिस टीमः
 आरक्षी 146ना0पु0 संदीप
 आरक्षी 318 जगदीश रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!