Home / पुलिस / हरिद्वार में यातायात नियमों पर सख्ती: ब्लैक फिल्म और दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर चालान…

हरिद्वार में यातायात नियमों पर सख्ती: ब्लैक फिल्म और दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर चालान…

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसी क्रम में सीपीयू टीम ने पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान एक वाहन में ब्लैक फिल्म लगी पाई गई। साथ ही वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होने के बावजूद नंबर प्लेट मानकों के अनुरूप नहीं थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया।
मौके पर ही वाहन से ब्लैक फिल्म हटवाई गई तथा सही और मानक के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाई गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट अथवा मानक के विपरीत नंबर प्लेट का उपयोग दंडनीय अपराध है। सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाकर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!