Home / राज्य / एक महीना भी नहीं टिक पाई pwd द्वारा बनाई गई सड़क,जिलाधिकारी से हुई शिकायत

एक महीना भी नहीं टिक पाई pwd द्वारा बनाई गई सड़क,जिलाधिकारी से हुई शिकायत

हरिद्वार की शरद विहार कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क 1 महीना भी नहीं चल पाई है मानको को को ताक पर रखकर बनाई गई सड़क में गड्ढे पड़ गए हैं। जिसकी शिकायत कॉलोनी वासियों ने जिलाधिकारी से की है, शिकायत में कॉलोनी वासियों ने बताया है कि
माह दिसंबर 2025 एवं जनवरी 2026 की अवधि में हमारी रिहायशी कॉलोनी शरद विहार कॉलोनी अवधूत मंडल आश्रम के सामने ज्वालापुर हरिद्वार में कॉलोनी की पुरानी सड़क तोड़ कर नव निर्माण कार्य PWD द्वारा कराया गया है उसमें बहुत ही घटिया क्वालिटी की सामग्री का उपयोग हुआ एवं पुरानी /(टूटी सड़क के मलबे की रेत बजरी को ही नई सड़क निर्माण में उपयोग किया गया है। कॉलोनी की सड़क में सही मटेरियल ओर सड़क के पानी के ढलान के मानकों को भी नजर अंदाज कर सिर्फ कागजी खानापूर्ति मात्र से निर्माण किया गया है जिसमें जगह जगह गड्ढे होने से पानी भरा रहता है। निर्माण के समय भी ठेकेदार एवं PWD के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई लेकिन उनकी मनमानी के चलते कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे कॉलोनी वासियों को सड़क निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार से असुविधा का सामना कर पड़ रहा है जो सड़क बनाई गई उसमें जगह जगह रेत निकल रहा है।अतः श्रीमान जी प्रार्थना है कि उक्त प्रकरण में संज्ञान ले कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं मानकों की जांच करायी जाए व दोषी लोगों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। कृपया सड़क को सही मटेरियल से मानकों के अनुरूप कराए जाने के आदेश पारित किए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!