Home / राजनीति / सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम, महिलाओं को बांटी महालक्ष्मी किट…

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम, महिलाओं को बांटी महालक्ष्मी किट…

हरिद्वार / बहादुरपुर जट। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र बहादुरपुर जट में भव्य आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, भाजपा नेता चौधरी सत्य कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों प्रवीण देवी व अनीता देवी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जब महिला सशक्त होगी तभी परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और प्रदेश सरकार महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता बना रही है।
उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण किट, महालक्ष्मी किट, लखपति दीदी योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने गांव की महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। आज आंगनवाड़ी केंद्र केवल केंद्र नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण के मंदिर बन गए हैं।
अंत में उन्होंने सभी कार्यकत्रियों और मातृशक्ति का आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में लाभार्थी राधा शालू, अफरोज, हरमंदीप, शमा परवीन, प्रियंका, मोनिका, अनीता, सुहाना अफरोज, शोएब, हिमानी याशिका, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!