
हरिद्वार / कलियर। दिनांक 02 अक्तूबर 2025 को कृष्णानगर रुड़की निवासी विशांत सैनी ने थाना कलियर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिनांक 30 सितम्बर 2025 को कम्पनी में डयूटी समाप्त करने के बाद जब वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाईकिल से कोर इंजिनियरिंग कालेज से कलियर रोड रहमतपुर फलाईओवर से निर्माणधीन एक्सप्रेस से होते हुए ईंट के भटटे गांव बाजूहेडी के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात लड़कों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और फिर ऐप्पल आईफोन -15, सोने की चैन व अंगुठी और दोस्त से उसका मोबाईल व कुछ रूपये छीन लिये।
शिकायत के आधार पर थाना कलियर में अज्ञात आरोपित के खिलाफ मु.अ.सं. 264/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने विभिन्न स्तर से सबूत और घटना में शामिल अज्ञात बदमाशों के सुराग जुटाते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। जुटाए गए साक्ष्यों से वादी विशांत सैनी के दोस्त सुनील कुमार की भूमिका संदिग्ध नजर आई। जिस आधार पर टीम ने गुप्त सूचना पर सोमवार 06 अक्तूबर 2025 को निर्माणाधिन 06 लाईन नहर पटरी के पास से सुनील कुमार सहित चार संदिग्ध को लूटी हुई सम्पत्ति व लूट में प्रयोग किये गये तमंचे के साथ दबोचा।
एक आरोपित अंकुर कुमार ने पूछताछ मे बताया कि वह और विशांत सैनी दोनों एक साथ पंतजली में काम करते थे जहां से अंकुर की नौकरी छूट गयी थी। उसे पता था कि विशांत गले में सोने की चैन व हाथ में सोने की अंगुठी पहनता है और महंगा मोबाईल फोन रखता है। इस वजह से अंकुर ने सुनील कुमार को वारदात में शामिल होने मुनाफा कमाने का लालच देकर अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
बरामद लूट की सम्पति के आधार पर अभियोग में धारा 61(2), 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बढोत्तरी की गयी। फरार चल रहे एक अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है।
विवरण आरोपित…
1- अंकुर सैनी पुत्र राजकुमार, नि. ग्राम मेहवडखुर्द नॉगल, थाना पिरान कलियर, जिला हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष।
2- कन्हैया सैनी पुत्र लोकेष सैनी, नि. मेहवडखुर्द उर्फ नॉगल, थाना पिरान कलियर, हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष।
3- मनोज कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह, नि. पिरान कलियर, थाना पिरान कलियर, हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष।
4- सुनील कुमार पुत्र गोवर्धन सैनी, नि. मेहवडखुर्द उर्फ नॉगल, थाना पिरान कलियर, हरिद्वार, उम्र 38 वर्ष।
बरामदगी…
1- एक पीली धातु की चैन।
2- एक मोबाईल फोन वीवो कम्पनी।
3- ₹1100/- नकद।
4- एक देशी तंमचा 315 बोर।
पुलिस टीम…
1- थानाक्ष्यक्ष रविन्द्र कुमार
2- व.उ.नि. बबलू चौहान
4- उ.नि. पुष्कर सिहं चौहान
5- हे.का. सोनू कुमार
6- हे.का. रबिन्द्र बालियान।
7- हे.का. जमशेद अली।
8- का. राहुल चौहान।
9- का. फुरकान अहमद।
10- का. जितेन्द्र सिंह।
11- का. विक्रम सिंह।
12- का. विजयपाल सिंह।
13- का. सचिन सिंह।
14- का. चालक नीरज राणा।
एसओजी टीम…
1- हे.का. चमन सिंह।
2- का. राहुल नेगी।
