Home / पुलिस / युवती के साथ छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास व तमंचा दिखाकर धमकाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

युवती के साथ छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास व तमंचा दिखाकर धमकाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हरिद्वार। युवती के साथ छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास व तमंचा दिखाकर धमकाने के मामले में फरार आरोपी को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ अदालत से वारंट जारी किए गए थे। आरोपी पूर्व में मोटरासाइकिल चोरी के मामले में जेल जा चुका है। बीती 25 जनवरी को कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने आरोपी वाजिद व उसके साथी द्वारा पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास तथा विरोध करने पर मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। लगातार फरार होने के चलते पुलिस ने उसके खिलाफ अदालत से एनबीडब्लयू प्राप्त किए। तलाश में जुटी पुलिस ने बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर मार्ग से आरोपी वाजिद पुत्र मेहबूब निवासी ग्राम राजपुर रानीपुर को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वाजिद ने बताया कि उसने युवती से दोस्ती का प्रयास किया था। मना करने पर अपने साथी के साथ मिलकर उसे जबरन ले जाने की कोशिश की। विरोध होने पर तमंचा दिखाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा, सुमननगर चौकी प्रभारी एसआई अर्जुन कुमार, कांस्टेबल जयदेव व दीपक रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!