Home / राज्य / थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने देसी तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने देसी तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के निर्देशानुसार थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे शांति तथा कानून व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं अपराधी घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चेकिंग के अनुक्रम मे दिनांक 22/23.02.26 को थाना क्षेत्र मे रात्रि प्रभावी चैकिंग के दौरान पिपलेश्वर मंदिर थाना क्लेमेंट टाउन के पास से अभियुक्त आकाश सुबा पुत्र बंटी सुबा निवासी नई बस्ती निकट दुर्गा मंदिर क्लेमेंट टाउन उम्र 24 वर्ष जनपद देहरादून से 01 अदद अवैध देसी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्लेमेंट टाउन पर मु0अ0स0-17/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त अभियुक्त आकाश के द्वारा दिनांक 21/ 2/26 की रात्रि भी कुमाई स्वीट शॉप वाली गली सोसायटी एरिया में छात्रों के एक गुट से आपसी विवाद / झगड़ा होने पर अभियुक्त आकाश द्वारा छात्रों पर तमंचे से फायर करने की सूचना स्थानीय लोगों से प्राप्त हो रही थी तथा आकाश द्वारा अवैध तमंचा लेकर क्षेत्र में घूमने की बात बताई जा रही थी।उपरोक्त प्रकरण में झगड़े में शामिल किसी पक्ष द्वारा थाना क्लेमेनटाउन में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई ।अभियुक्त आकाश सूबा नशे के सेवन करने का आदी है । अभियुक्त के विरूद्ध थाना क्लेमेंट टाउन पर पूर्व मे लूट का अभियोग दर्ज है। पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया कि अभियुक्त नशा करने हेतु मादक पदार्थ/नशीली सामग्री की प्राप्ति/खरीद हेतु अवैध रूप से धन प्राप्त करने के लिए अपने साथ अवैध हथियार लेकर रात्रि मे आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए निकला था,जिसको क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग गिरफ्तार कर लिया गया।

नाम पता अभियुक्त–

आकाश सुबा पुत्र बंटी सुबा निवासी नई बस्ती निकट दुर्गा मंदिर क्लेमेंट टाउन उम्र 24 वर्ष जनपद देहरादून

आपराधिक इतिहास अभियुक्त

1- मु०अ० सं० 17/26 धारा 25 Arms Act

2-मु०अ० सं० 44/2025 धारा 304 (2), 317 (2 )bns थाना क्लेमेंट टाउन *पुलिस टीम* =============

1-उप निरीक्षक विकास शुक्ला
2-हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह
3-कानि0 गणेश नेगी
4-कानि0 इदु खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!